BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजयुमो प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर का दनकौर में स्वागत किया

  


विजन लाइव/दनकौर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सतेंद्र नागर का दनकौर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सत्येंद्र  नागर ने कहा कि देश में किसानों के नाम पर जो आंदोलन किए जा रहे हैं, यह बेबुनियाद हैं। सरकार के द्वारा लाए गए कृषि कानून किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। 26 जनवरी को जो लाल किले पर कुछ देशद्रोहियों ने राष्ट्रध्वज को फेंका और खालिस्तानी झंडा लगाया है, ऐसे देशद्रोहियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके पर जिला मंत्री युवा मोर्चा अखिलेश नागर, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा और सुंदर, गजेंद्र  अवाना, नीरज मावी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।