BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कांग्रेस कार्यकर्ता वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगेंः सुनील विश्नोई

 


बिसरख की वैदपुरा न्याय पंचायत और दादरी ब्लाक की चिपयाना न्याय पंचायत में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

 




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर के ब्लाक बिसरख की वैदपुरा न्याय पंचायत और दादरी ब्लाक की चिपयाना न्याय पंचायत में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस संगठन स्रजन अभियान की शुरुआत किसान नेता स्व0 श्री राजेश पायलट के गांव वैदपुरा में की गई और इस मौके पर स्वर्गीय श्री राजेश पायलट को याद किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस घर.घर गांव.गांव व न्याय पंचायतों में जाकर हर कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने संगठन में जोड़ने का काम करेगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बार पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत कर 2022 में उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मेहनत को सफल बनाते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, ब्लाक अध्यक्ष रवि भाटी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम अवाना, जिला उपाध्यक्ष पारुल चौधरी, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा, महासचिव चंद्रमल बाल्मीकि, जिला महासचिव अब्बास हैदर, जिला सचिव नीरज शर्मा, जिला सचिव ननदु ठाकुर, जिला सचिव राजेश, जिला सचिव सतपाल भाटी, जिला सचिव वसील, जिला सचिव धर्मेंद्र भाटी, जिला सचिव रिशिपाल देवला पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नागर और सत्य प्रकाश शर्मा, लच्छी सुनपुरा, रामवीर सिंह, सुखबीर, पुनीत मावी, सनी कसाना, नवीन नागर, जयचंद, कुलदीप आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव वैदपुरा में संगठन स्रजन अभियान की बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हेमचंद्र नागर ने किया तथा बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की।