BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

किसान एकता संघ का दिल्ली कूच का ऐलान

 


गौतमबुद्धनगर से 5 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा किसान एकता संघ 

 




विजन लाइव/दनकौर

किसान एकता संघ की बैठक कैंप कार्यालय चौधरी राजेंद्र प्रधान फार्म हाउस दनकौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर में चल रहे तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया। महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि देशभर के किसानों के समर्थन में किसान एकता संघ हज़ारों की तादाद में  ट्रैक्टर ट्रॉली व रहने खाने के लिए राशन पानी के साथ दिल्ली कूच करेंगे तथा दिल्ली के जंतर मंतर बिना पहुंचें वहां से वापस नही आएंगे। जरूरत पड़ी तो किसान एकता संघ दिल्ली बॉर्डर पर ही डेरा डालकर रहेगा। इस मौके पर चौधरी राजेंंद्र प्रधान,देशराज नागर,राजेन्द्र नागर,रमेश कसाना,ब्रिजेश भाटी,जतन भाटी,कृष्ण नागर, श्रीकृष्ण बैंसला,प्रताप नागर,जयवीर नागर,बले नागर,जगदीश शर्मा,अखिलेश प्रधान, सतीश कनारसी,अमित अवाना,श्यामवीर अट्टा,विक्रम यादव,राकेश चौधरी,मनीष नागर,कृष्ण पंडित, दुर्गेश शर्मा,सलीम प्रधान, दीनेश्वर दयाल,जेपी नागर,रामानंद कसाना, वीके चौधरी,आशु अट्टा,हेमराज बीडीसी,डा0 जाफ़र खान, अमित नागर,अरविंद सेक्रेटरी, अनिल भाटी, प्रमोद गुर्जर, मोहनपल बीडीसी, गुड्डू नागर,इंद्रपाल मास्टर समेत किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।