BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मुंढी बकापुर के निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय का डीएम रविंद्र कुमार सिंह शुभारंभ करेंगे

 


  

गांव के बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए बनाया गया है, निशुल्क आधुनिक पुस्तकालयः चौधरी प्रवीण भारतीय

 

विजन लाइव/बुलंदशहर


जनपद बुलंदशहर के कसबा औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुंढी बकापुर के ग्रामीणों के द्वारा गांव के बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए बनाया गया निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय का शुभारंभ 20 दिसंबर 2020 को डीएम रविंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा। इस बावत पुस्तकालय टीम के द्वारा डीएम को निमंत्रण पत्र दिया गया है। करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुंढी बकापुर में ग्रामीणों ने गांव के बच्चों के भविष्य को देखते हुए गांव में 2 माह पूर्व बैठक कर निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने आपसी आर्थिक मदद कर गांव में बने सचिवालय के एक कक्ष में गांव के बच्चों के पढ़ने हेतु निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में अब गांव के बच्चों ने पढ़ना प्रारंभ कर दिया है। गांव में पुस्तकालय का निर्माण होने से गांव के बच्चों में सकारात्मक माहौल पैदा हुआ है, जिसके आगामी आने वाले समय में अच्छे परिणाम स्थापित होंगे। पुस्तकालय का शुभारंभ 20 दिसंबर 2020 को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम रविंद्र कुमार शामिल होंगे और उनके कर कमलों द्वारा पुस्तकालय का शुभारंभ किया जाएगा।