BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

वर्ष 2020 के जैसे हालात ना रहे।

 




नफरतों का बाजार बंद होl

सृष्टि संहारक हथियार बंद हो।

वर्ष 2020 के जैसे हालात ना रहे।

कोविड-19 वायरस की शेष बात न रहे।

विकास की बढ़ती इमारतें हो।

प्रेम की लिखी इबारतें हो।।

नव वर्ष 2021 पूरे विश्व को मुबारक हो।

बात वही हो जो आम जनमानस को पसंद हो।

नफरतों का बाजार बंद हो।

सृष्टि संहारक हथियार बंद हो।

शिक्षा का पूर्ण प्रसार हो।

गुनी ज्ञानियों की भरमार हो।

अज्ञानता के दूर अंधकार हो।।।

कभी ना गिरवी धर्म की सौगंध हो।

नफरतों का बाजार बंद हो।

सृष्टि संहारक हथियारबंद हो।

प्रदूषण रोकने पर गंभीर विचार करें।

सृष्टि की रक्षा सभी सरकार करें। उद्योग लगे ऐसे जो शुद्ध बयार करें।

सबके जीवन जीने का उचित प्रबंध हो।

नफरतों का बाजार बंद हो।

सृष्टि संहारक हथियार बंद हो।

इंग्लिश नव वर्ष 2021 मंगलमय हो।



नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट