BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर की डा0 सुष्मिता झा ने मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड जीता

 




मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड विजनर डा0 सुष्मिता झा अब समाज सेवा में अहम भूमिका निभाएंगीं

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

छठे मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड व ब्यूटी कांटेस्ट मे चयनित हुई डा0 सुष्मिता झा समाज सेवा में भी अपनी भूमिका निभाएंगी। डा0 सुष्मिता झा  का मानना है कि जीवन को सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी हमें साहस के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। गरीब मजदूर लोगों की हमें मद्द करनी चाहिए। बीते 16 दिसंबर को मुंबई में आयोजित छठे मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड व ब्यूटी कांटेस्ट में डा0 सुष्मिता झा पुरस्कृत हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकार भी मौजूद रहे। डा0 सुष्मिता झा मूल रूप से मधुबनी बिहार की रहने वाली है। कई वर्षों से डा0 सुष्मिता झा नोएडा में रह रही है और पेशे से वें डाक्टर भी है। मॉडलिंग करना उनका शौक है। इस प्रोफेशन को मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता इंद्र कुमार झा, पति आशुतोष झा व उनके मित्रों ने हमेशा उनका साथ दिया है। डा0 सुष्मिता झा मानती हैं कि जीवन के मुश्किल दौर का साहस के साथ सामना करना चाहिए। घरेलू कामकाज में भी बचपन से उनकी रुचि रही और सामाजिक कार्यों में भी वह हमेशा आगे रहीं। यह खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने समाज सेवा में और ज्यादा वक्त देने का फैसला किया है। उन्होंने सवाल के जवाब में ’’विजन लाइव’’ डिजिटल मीडिया को बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी हमें साहस के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। गरीब मजदूर लोगों की हमें हर हाल में मद्द करनी चाहिए।