BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सपा नेता चौधरी हसरूद्दीन ने दादरी विधानसभा से चुनाव लडने की ताल ठोकी

 


दावेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष करूंगाः चौधरी हसरूद्दीन

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा


बिहार में चुनावों के बाद और साथ ही उत्तर प्रदेश में उपचुनावों के बाद आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कई ऐसे नेता जो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र को ही ले लें यहां पर सपा नेता चौधरी हसरूद्दीन ने इस बार चुनावी ताल ठोक दी है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगमपुर, सूरजपुर,ग्रेटर नोएडा निवासी चौधरी हसरूद्दीन सपा मजदूर सभा में प्रदेश सचिव रह चुके हैं। इसके साथ वे मदर टेरेसा फाउंडेशन में मेरठ मंडल महासचिव भी हैं। वरिष्ठ सपा नेता चौधरी हसरूद्दीन खान ने कहा है कि यदि पार्टी हाईकमान ने आदेश किया तो मैं दादरी विधानसभा से चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष शीघ्र ही मैं अपनी दावेदारी पेश करूंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में रहते हुए उन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया है, आगे भी इसी तरह का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं और इसकी दावेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष करूंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में हमेशा से जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान रहा है।