BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

करप्शन फ्री इंडिया ने विजय प्रताप सिंह को ग्रेटर नोएडा शहर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

 


युवाओं को जोड़कर भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही मुहिम छेड़ी जाएगीः चौधरी प्रवीण भारतीय

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

कासना स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यालय पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 निवासी विजय प्रताप सिंह को संगठन में ग्रेटर नोएडा शहर के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने सौंपी। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सेक्टर 36 निवासी विजय प्रताप सिंह को ग्रेटर नोएडा शहर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि विजय प्रताप सिंह पिछले कई सालों से संगठन से जुड़कर सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन के बैनर तले सैकड़ों युवाओं को जोड़कर भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही मुहिम छेड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही नवनिर्वाचित ग्रेटर नोएडा शहर के उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने मुझे दी है उसको पूर्णता ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और संगठन को मजबूत करूंगा।