BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) व एक्टिव सिटीजन टीम ग्रेटर नोएडा ने संयुक्त रूप से दिल्ली कूच किया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) व एक्टिव सिटीजन टीम ग्रेटर नोएडा ने संयुक्त रूप से दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन के यूपी गेट पर चल रहे धरने के लिए कूच किया। इस मौके पर एक्टिव सिटीजन टीम के फाउंडर मैंबर सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि जब तक तीनो कृषि अध्यादेश वापस नहीं हो जाते या सरकार एम.एस.पी. कानून नहीं बनाती तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दिल्ली कूच में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) मेरठ मंडल अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना,मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान और अनिल खटाना, संदीप खटाना, धर्मपाल, सचिन नागर, इंदरजीत कसाना, पवन नागर, गजेंद्र नागर, सुंदर खटाना और एक्टिव सिटीजन टीम के हरेंद्र भाटी, सरदार गुरुचरण सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल रहे।