BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट में हुई दूसरी बार टूट में भारतीय किसान यूनियन अखंड ने बाजी मारी

 


भारतीय किसान यूनियन अंबावता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी, भारतीय किसान यूनियन अखंड में शामिल हो गए

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 गौतमबुद्धनगर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के लिए शनिवार का दिन बेहद खराब रही। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट में दो बार टूट हुई। पहली टूट में एक खेमा भाररतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत गुट में आ मिला। जब कि दूसरी बार भी टूट हुई और इस टूट को भारतीय किसान अखंड ने तेजी से लपक लिया। भारतीय किसान यूयिन अखंड गुट भी भारतीय कियान यूनियन अंबावता से अलग होकर बना है। भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना पहले भारतीय किसान यूनियन अंबावता में ही हुआ करते थे। कुछ दिन पहले ही भारतीय किसान यूनियन अखंड नाम से यह भारतीय किसान यूनियन का छठवां गुट जिले में आसित्व में आया है। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन अराजनैजिक टिकैत, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति, भारतीय किसान यूनियन भानु, भारतीय किसान यूनियन अंबावता और भारतीय किसान यूनियन बलराज और फिर भारतीय किसान यूनियन अखंड नाम से खंड और विखंडित होकर बने हैं। सूत्रों की मानें तो सातवां दिन गुट भी अलग होकर नए रूप से आसित्व आने वाला है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की दूसरी टूट में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी टीम के साथ भारतीय किसान यूनियन अखंड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से भारतीय किसान यूनियन अखंड में जुड़ते हुए अपनी आस्था जताई है। भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी ने अपनी पूरी टीम के साथ भारतीय किसान यूनियन अखंड का दामन थाम लिया है। उन्होंने बताया कि सचिन त्यागी के साथ ही प्रदेश सचिव सत्यवीर त्यागी और अर्जुन त्यागी तथा बालेश्वर त्यागी, राजेश त्यागी, रविंद्र चौहान आदि टीम के साथ भारतीय किसान यूनियन अंबावता को छोड़कर भारतीय किसान युनियनअखंड में शामिल हुए हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना द्वारा टोपी पहना कर स्वागत किया गया है।