BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर की बेटी ने भी कमान संभाली

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर का तूफानी द्वारा शुरू
Vision Live/Greater Noida 
इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा के गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने पुन: प्रत्याशी घोषित होने के दूसरे ही दिन तूफानी द्वारा शुरू कर दिया है।
सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने आज शनिवार को खुर्जा, जेवर, जहांगीरपुर,  सफीपुर,  शाहबेरी, आदि  स्थानों पर जनसंपर्क कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन जुटाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन काल में जनता के हितों की अनदेखी की गई है। आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है, लेकिन ये तानाशाह सरकार किसी की नहीं सुन रही है। भाजपा का जनता की समस्याओं से कोई लेना- देना नहीं है। वह तो केवल अपने राजनैतिक हित के लिए जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और विकास करने वाली पार्टी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। वहीं डॉ महेंद्र नागर की सुपुत्री डॉ निधि नागर के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने नोएडा विधानसभा में जनसंपर्क किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव के सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की गई।