BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कृषि विधेयक से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और बिचौलियों की छुट्टी होगीः जनरल वी.के. सिंह

 


केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कृषि सुधार विधेयक को लेकर अल्फा वन कम्युनिटी सेंटर ग्रेटर नोएडा में पत्रकार वार्ता की

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कृषि सुधार विधेयक को लेकर अल्फा वन कम्युनिटी सेंटर ग्रेटर नोएडा में पत्रकार वार्ता आयोजित की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह कृषि सुधार विधेयक किसानों के लिए ऐतिहासिक क्रान्तिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाला अहम क़दम है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और किसानों की आय बढ़ाने एवं उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार कृषि मिशन में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत 1,00,000 करोड़ के फंड की स्थापना हो या देश में 10,हज़ार कृषि उत्पादक समूह की स्थापना का निर्णय हो किसानों की आय को दुगना किए जाने का सतत प्रयास है। उन्होने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। रबि फ़सल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जा चुका है। यह कृषि विधेयक किसानों को उनकी उपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करता है। अब किसान अपनी उपज को मंडी के बाहर भी अन्य माध्यम से  ले जाकर व्यापार कर सकता है। राज्य के अंदर एवं देश के किसी भी कोने में किसान अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकता है। कृषि विधेयक से किसानों  की आय में बढ़ोतरी होगी और बिचौलियों की छुट्टी होगी। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक पर विपक्ष राजनीति करके किसानों को बरगलाने बहकाने में लगा है जिस पर उनकी दाल गलने वाली नहीं है। पत्रकार वार्ता के इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी पंडित करमवीर आर्य, जितेंद्र भाटी,गजेंद्र डाबरा, अजीत मुखिया, मनोज प्रधान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।