BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन चौं0 अंबावता गुट के पदाधिकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट में शामिल

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन चौं0 अंबावता गुट के कई पदाधिकारी अब भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट में शामिल हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने बताया कि भारतीय किसान अराजनैतिक के पदाधिकारियों की एक बैठक क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में हुई। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन चौं0 अंबावता गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता मटरू नागर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिराज सूबेदार, पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष जग्गी पहलवान, नोएडा महानगर अध्यक्ष चौधरी लीलू प्रधान छोड़कर भारतीय किसान अराजनैतिक टिकैत गुट में शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव लज्जाराम प्रधान के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को टोपी पहन कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने बताया कि 21 अक्टूबर को एक बैठक के बाद और भी सैकड़ों कार्यकर्ता उनके गुट में शामिल होंगे। इस मौके पर सुभाष चौधरी एनसीआर अध्यक्ष, अनित कसाना जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर और राजे प्रधान, चंद्रपाल, इंद्रजीत कसाना, बेली भाटी, महेश खटाना आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।