BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह में भाजपा किसान मोर्चा वृक्षारोपण अभियान चलाया

 





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भाजपा गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं वृक्षारोपण प्रमुख बिजेंद्र रावल के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जेतपुर गांव में वृक्षारोपण करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि वृक्षारोपण अधिक से अधिक करना चाहिए। इससे शुद्ध वायु मिलती है और वातावरण भी शुद्ध होता है।   उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के छठे दिन भी सभी कार्यकर्ता बड़े उत्साह और उमंग के साथ वृक्षारोपण के कार्य में लगे रहे। भारतीय जनता पार्टी का सेवा कार्य करने का यही मूल मंत्र है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि शोषित,वंचित, पिछड़े, ग़रीब और कमज़ोर वर्गों का मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास हो। भाजपा की सरकारें सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास पर आगे बढ रही है। वृक्षारोपण प्रमुख बिजेंद्र रावल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, देवा भाटी, पवन नागर, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा व पंकज रावल और बीना शुक्ला,ऊषा वत्स,निर्मला शर्मा,पवन त्यागी, विजय रावल, रिंकू भाटी, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागणों ने वृक्षारोपण किया।