BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वें जन्मदिन सेवा सप्ताह में दादरी के मिहर भोज इंटर कॉलिज प्रांगण में विकलांगो व दिव्यांगों को साइकिल व अन्य उपकरण वितरित किए

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्ट्राचार खत्म कर, आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का भी नामोनिशान मिटा दियाः सुनीता दयाल

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 गौतमबुद्धनगर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दादरी के मिहर भोज इंटर कॉलिज के प्रांगण में विकलांगो व दिव्यांगों को साइकिल व अन्य उपकरण दिए गए। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से भ्रष्ट्राचार पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पड़ोसी देश जहां आए दिन आतंकी घटनाओं को अंजाम देते थे, अब इन आतंकवादियों का भी पूरी तरह से नामोनिशान मिटा दिया गया है। यही कारण है कि भारत विश्व की अग्रणी पंक्ति में आकर खडा हो गया है। दादरी विधयाक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीब, बेसहारा और वंचितों के हक के लिए काम कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार पूरे राज्य से गुंडों और माफियाओं का सफाया कर चुकी है। अब हर व्यक्ति बिना भय के उत्तर प्रदेश के अंदर रह रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिन के अवसर पर अपनी जिम्मेदारी के साथ पार्टी के कार्यक्रम में लगा है। कार्यकर्ताओ ने जहां साईकिल बांटी हैं वहीं पूरे जिले में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने व भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ गरीब लोगों को फल वितरित किए हैं। जिला उपाध्यक्ष व अभियान प्रमुख सुनील भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह में प्रत्येक मोर्चे के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं और सभी कार्यक्रम सफल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष पवन नागर ने जिले में 70 विकलांगो को साइकिल की व्यवस्था की। इस मौके पर श्री चंद शर्मा, दादरी चेयरमैन गीता पंण्डित, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज और संजय भाटी, सतीश नागर, जयवीर भाटी, मनोज गर्ग, जगभूषण गर्ग, राजेश गोयल, रजत शर्मा, विक्रम बैसोया, प्रेम नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।