BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

किसान एकता संघ की बैठक शंभू मैरिज होम शामली सिकंदराबाद में संपन्न

 

 


जग्गा अधाना बने किसान एकता संघ के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष



विजन लाइव/सिकंदराबाद

किसान एकता संघ की बैठक शंभू मैरिज होम शामली सिकंदराबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जगत सिंह प्रधान तथा संचालन ब्रिजेश भाटी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए जग्गा अधाना शामली को जिलाध्यक्ष बुलंदशहर,सुरेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद,कृष्ण अधाना को तहसील सचिव सिकंदराबाद, राहुल सैनी को नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल सिकंदराबाद, रामअवतार को नगर महासचिव व्यापार मंडल, नवीन सैनी को नगर सचिव व्यापार मंडल सिकंदराबाद, सुभाष सिंह को ग्राम अध्यक्ष शामली,अजब सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष शामली,तथा राजपाल सिंह को ग्राम सचिव शामली मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी वे निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जग्गा अधाना ने कहा जिले में किसानों की आवाज मजबूती से उठाकर उनकी समस्याओं समाधान कराने का प्रयास करूंगा और किसी भी कीमत पर शोषण नहीं होने दूंगा और पूरे जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करूगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,चौधरी बाली सिंह,राजेंद्र नागर,पप्पू प्रधान,प्रमोद शर्मा, ब्रिजेश भाटी,रमेश कसाना जयबीर नागर,दिनेश्वर दयाल, मनोज नागर,कृष्ण नागर, शिवराज बैंसला,सतीश कनारसी,अरुण खटाना आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।