BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया

कैसा रामराज्य है ? जहां गरीब परिवार के 3 लोगों को घर में ही जला कर मार दिया जाता है:धर्मपाल सिंह एडवोकेट
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है,साथ ही उन्होंने आगरा में गरीब मजदूर परिवार के तीन लोगों को घर में जलाकर मारने के मामले में भी यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने  ट्वीट के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के दुखद निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक मजे हुए राजनीतिक के साथ राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले व्यक्तित्व थे। उनका निधन राष्ट्र के लिए एक अपूर्ण क्षति है। ट्वीट के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि आगरा में गरीब परिवार के 3 लोगों को जलाकर मारने की घटना निंदनीय है। यूपी में योगी सरकार राम और गाय पर चल रही है किंतु यह कैसा राम राज्य है कि जहां पर घर में ही परिवार के मुखिया समेत 3 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया जाता है। यह यूपी के जंगल राज का एक खुला नमूना है। उन्होंने मांग की है की इस जघन्य हत्याकांड के मामले की जांच कराते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी ही  चाहिए।