BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

एक लाख 70 हजार करोड़ के पैकेज के साथ एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति दीः अश्वनी त्यागी




आत्मनिर्भर भारत को लेकर वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी की पत्रकार संपन्न


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने गौतमबुद्धनगर के एवं नोएडा महानगर के पत्रकारों के साथ वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकार वार्ता की। आत्मनिर्भर भारत को लेकर आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 132 करोड़ भारतीय लोगों के बारे में सोचते हुए 20 लाख करोड रुपए का ऐतिहासिक पैकेज भारत को स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाने के लिए और लोकल से वोकल के लिए प्रेरित करना, इस वैश्विक कोरोना महामारी में गरीब मजदूर के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज, एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय के बीच अनेक फैसले, जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है। नए लक्ष्य दिए हैं लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन से सेनाओं मजबूती, गरीबों को, किसानों को, महिलाओं और युवाओं को सशक्त करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान चुका है। बीते 1 वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ पचास लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कराई गई है। देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप लाइन से मिले इसके लिए जल्दी वन मिशन शुरू किया है।  50 करोड़ से अधिक पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। देश के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है कि जब किसान, खेतिहार, मजदूर, छोटे दुकानदार और  असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद  3000 का नियमित मासिक पेंशन की सुविधा निश्चित हुई है। 20 लाख करोड रुपए का पैकेज इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। यह अभियान हर देशवासी के लिए, हमारे किसान, हमारे श्रमिक, हमारे लघु उद्यमी, हमारे स्टार्ट- अप से जुड़े नौजवान, सभी के लिए नए अवसरों का दौर लेकर आएगा उन्होंने कहा कि भारतीयों के पसीने से परिश्रम से और उनकी प्रतिभा से बने लोकल उत्पादों के दम पर भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा। देश के साथ उत्तर प्रदेश भी निरंतर विकास के कार्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। कोरोना का हाल में सबसे अच्छा कार्य पूरे देश में अपने उत्तर प्रदेश का रहा है। जहां चारों तरफ सीएम योगी की चर्चा है। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को गति जिला आईटी सेल संयोजक चंद्रमणि भारद्वाज ने दी। वर्चुअल पत्रकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, आईटी सेल क्षेत्रीय संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य,  महानगर मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, सचिन शर्मा, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता वार्ता के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहे।