BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन 19 जुलाई को दादरी विधानसभा एवं 20 जुलाई को जेवर विधानसभा में हांगेः विजय भाटी



     वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग विधानसभा सम्मेलन को लेकर  भाजपा के मंडलों में बैठक संपन्न

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी की 19 जुलाई को दादरी विधानसभा एवं 20 जुलाई को  जेवर विधानसभा  वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग विधानसभा सम्मेलन को लेकर सूरजपुर मंडल ग्रेटर नोएडा मंडल दादरी नगर दादरी देहात मंडल में बैठक आयोजित की गई। जब कि बुद्धवार को जारचा मंडल, बिसरख मंडल, बादलपुर मंडल, कासना मंडल, दनकौर मंडल, जेवर मंडलों में बैठकें आयोजित की गई।  बैठक में जिलाध्यक्ष विजय भाटी एवं वर्चुअल सम्मेलन जिला संयोजक सुनील भाटी ने बताया कि इस वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन प्रदेश की 403 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। इन विधानसभा वर्चुअल सम्मेलनों में विधानसभा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ, पदाधिकारी सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री,  पूर्व पदाधिकारी एवं बूथ स्तर तक के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी आदि कार्यकर्ता भाग लेंगे। दादरी विधानसभा सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष एटा सांसद माननीय राजवीर सिंह भैया संबोधित करेंगे एवं जेवर विधानसभा को प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतीश महाना संबोधित करेंगे। 18 जुलाई तक सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक को भेज कर व्यापक रूप से तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता इन वर्चुअल विधानसभा सम्मेलनों में जुड़ सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज,  मनोज  गर्ग,  धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, मंडल प्रभारी मुकेश नागर, गजेंद्र मावी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, अजय पाल नागर, सतवीर भाटी, मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, सुनील सौनिक, मनोज प्रधान, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सोमेश गुप्ता, संजय भाटी, गजेंद्र शर्मा आदि  कार्यकर्ता जगह.जगह मंडल बैठकों में उपस्थित रहे।