BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

प्रधानमंत्री ने सर्वे भवंतु सूखिनह सर्वे संतु निरामया की भावना को चरितार्थ करते हुए दवा और जरूरी सामान भेजकर विदेशों को भी इस संकट से उबारने में मद्द कीः राणा



भाजपा की केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर पहली वर्चूअल सभा का डिजिटल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संपन्न

 विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर पहली वर्चूअल सभा का डिजिटल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन हुआ। सभा का संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया एवं डिजिटल  कॉन्फ्रेंसिंग को गति  आईटी सेल के जिला संयोजक चंद्रमणि भारद्वाज ने दी। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता के रूप में मंत्री सुरेश राणा सिंचाई एवं गन्ना मिल उत्तर प्रदेश का संबोधन मार्गदर्शन सभी कार्यकर्तों को प्राप्त हुआ। मंत्री सुरेश राणा ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कोविड- 19 महामारी के इस बुरे दौर को अपनी संयम और कार्यकुशलता से सही वक्त पर जनता कर्फ्यू और लाक्डाउन के फैसले से देश को इस महामारी से उबारने में लाखों लोगों को बचाने का सराहनीय कार्य किया। अपितु विदेशों में भी उनके लिए गए फैसलों को सराहा गया और उनकी राह पर चलते हुए विकसित देश अमेरिका,इटली,जापान,जर्मनी आदि देशों ने उनकी कार्यपदत्ती को अपनाया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने सर्वे भवंतु सूखिनह सर्वे संतु निरामया की भावना को चरितार्थ करते हुए अपने देश के संकट को उबारने के साथ साथ विदेशों में भी 113 देशों से अधिक को दवाइयां और जरूरी सामान भेजकर विदेशों को भी इस संकट से उबारने में मद्द की तो यह कहना कोई अतिश्योक्ति होगा कि आने वाला वक्त समय भारत का है।  मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। 130 करोड़ भारतीय लोगों के बारे में सोचते हुए 20 लाख करोड़ का  ऐतिहासिक पैकेज भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जाना लोकल से वोकल बनाना गरीब मजदूर के लिए एक लाख सत्तर करोड़ का पैकेज देना कोरोनावायरस के लिए पुलिस डॉक्टर, सफाई कर्मचारी  इत्यादि  के लिए 50 लाख रुपए का  इंश्योरेंस की व्यवस्था  और अब तक 10 करोड़ परिवारों को दो करोड़ 61 लाख शौचालय, उत्तर प्रदेश में बने नारी का सम्मान हुआ। हर गरीब को एक लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए दिए गए 8 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए कोरोनावायरस एक करोड़ 45 लाख परिवारों को गैस का फ्री सिलेंडर दिया गया। आयुष्मान योजना से 5 लाख का बीमा जनता को दिया गया किसानों को खेती के लिए किसान ऋण योजना शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई नारी सम्मान में तीन तलाक समाप्त किया। आतंकवाद को दूर किया कश्मीर से धारा 370, 35 समाप्त की, नागरिकता संशोधन कानून को लाकर पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान से अल्पसंख्यक हिंदू बौद्ध ईसाई जैन सिख पारसी धर्म के आए हुए शरणार्थियों को नागरिकता दी गई। 500 वर्षों से जो राम मंदिर नहीं बन रहा था वह सपना पूरा हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यकाल में गुंडाराज भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाई गई। आज प्रदेश की जनता योगी सरकार में अपने आप को खुशहाल महसूस कर रही है। योगी सरकार में कोरोना के लड़ने के लिए 78000 बेड और 70 साल में पहले 12 मेडिकल कॉलेज थे और अब बढ़कर 29 मेडिकल कॉलेज हैं पहले एक लैब थी और अप प्रदेश में 26 लैब हैं जिसमें 10 हजार से अधिक प्रत्येक दिन टेस्टिंग करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, गरीब कल्याण के लिए 3 महीने तक राशन सिलेंडर और महिलाओं के खाते में पैसे देने का कार्य हमारी सरकार ने किया और कर रही है प्रदेश सरकार ने 838 सामुदायिक टीचिंग चलाकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया। श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रेनें चलाकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने वर्चुअल सभा में  कार्यकर्ताओं को संबोधन में  जानकारी देते हुए बताया कि  वर्चुअल सभा में  187 लोगों ने  भाग लिया और सरकार की उपलब्धि और कोरोना  वैश्विक महामारी में  सरकार के द्वारा किए गए कामों को नीचे तक पहुंचाने में सभी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभाते हुए सरकार और संगठन के कार्यों में लगेंगे। वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, अमित चैधरी और जिला सुनील भाटी गजेंद्र मावी उपाध्यक्ष, पवन नागर, देवा भाटी, योगेश चैधरी, पवन रावल, पंडित कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, सर्वेंद्र कपासिया, गुरुदेव भाटी, गोपाल सिंह, पवन बंसल, लोकेश त्यागी, अर्पित तिवारी, यशवीर मास्टर, बीना शुक्ला, अर्पणा सिंह, गजेंद्र शर्मा, संजय भाटी, विचित्र तोमर, अनु पंडित अरुण यादव, विकास चैधरी, मनोज भाटी, रवि भदौरिया आदि 187 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल सभा में भाग लिया।