BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दीपावली पर औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर IBA अलर्ट, पुलिस प्रशासन और UPSIDA के साथ हुई अहम बैठक



मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
दीपावली के दौरान औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) ने पुलिस प्रशासन, UPSIDA और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ADCP संतोष कुमार ने की।
बैठक में श्रमिकों के वेतन और दीपावली बोनस का समय पर भुगतान, छुट्टियों के दौरान श्रमिकों का आवागमन तथा बंद रहने वाली फैक्ट्रियों की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई।
IBA ने औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और फैक्ट्री प्रबंधन एवं सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि दीपावली की छुट्टियों के दौरान औद्योगिक इकाइयों में चोरी, आगजनी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस, UPSIDA और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
IBA का उद्देश्य दीपावली के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित माहौल बनाए रखना और उद्यमियों एवं श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }