BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

इतिहास को नष्ट नहीं, संरक्षित करना चाहिए… लेखिका तन्वी शेरॉन ने विद्यार्थियों को दिया विरासत बचाने का संदेश


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष लेखक संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लेखिका सुश्री तन्वी शेरॉन ने बच्चों के साथ अपने लेखन अनुभव साझा करते हुए उन्हें पढ़ने, लिखने और रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत की गौरवशाली ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने संदेश दिया कि इतिहास को नष्ट नहीं, बल्कि संरक्षित करना चाहिए, क्योंकि हमारी ऐतिहासिक धरोहरें ही हमारी सभ्यता, संस्कृति और पहचान की आधारशिला हैं।
लेखिका ने बच्चों को प्राचीन स्मारकों, पुस्तकों, पांडुलिपियों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यशाला का समापन बच्चों में पुस्तक पढ़ने, सवाल पूछने और भारतीय संस्कृति एवं विरासत पर गर्व करने की भावना विकसित करने के संदेश के साथ हुआ।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }