BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

110 से अधिक लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, 22 लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड

 
  मौहम्मद इल्यास-"दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने इंडिया आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से पूर्वांचल सिल्वर सिटी एवं पूर्वांचल हाइट सोसाइटी में निःशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर आयोजित किया।
शिविर में 110 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 22 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए गए। इन कार्डों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सालाना ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिल सकती है।
इस अवसर पर रोटेरियन मोहित बंसल, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, हर्ष गुप्ता एवं प्रमोद खनीजो उपस्थित रहे। विशेष बात यह है कि रोटेरियन प्रमोद खनीजो इंडिया आई इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं और देशभर में संस्थान की गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
रोटरी क्लब का यह सेवा प्रकल्प जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }