BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने मनाई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती


मासिक बैठक में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि, संगठन का विस्तार और 22 अक्टूबर की महापंचायत को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की मासिक बैठक ग्रेटर नोएडा के रवाया वेंकट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता अरविंद पहलवान ने किया। बैठक के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया। वहीं, किसानों के लिए लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने किसानों के उत्थान और देशहित में महत्वपूर्ण कार्य किए।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने दावा किया कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की सदस्यता ग्रहण की है। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए विजय भाटी को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, अनिल नागर को प्रदेश मीडिया प्रभारी, विक्रम भाटी को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर, धीरज प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष, रफीक कुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा विनोद भाटी को मेरठ मंडल सचिव मनोनीत किया गया।

बैठक में संगठन ने 22 अक्टूबर को यमुना प्राधिकरण पर प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय भी लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि महापंचायत को लेकर किसानों के बीच संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर प्रताप नागर, हरवीर सिंह, हरेंद्र नागर, सतपाल नागर, एडवोकेट जीतू गुर्जर, विकास नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, जितेंद्र नागर, सरजीत नागर, राकेश अवाना, विक्रम नागर, डॉ. फकीर चंद, एडवोकेट कपिल कसाना, पूनम भाटी, दिनेश बंसल, रफीक कुरैशी, नरेश जाट, सौरव वर्मा, संजय नागर, सोविंदर चेची, वश भड़ाना, इंदर रोहिला, भगत भाटी, भगवान सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }