BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपा का पैदल मार्च, पुतला दहन


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी
 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दादरी में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज से कोतवाली स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया और राष्ट्रगान भी गाया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति भी बनी। प्रदर्शन के चलते मौके पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
‘लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई जरूरी’—इन्दर प्रधान
सपा जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की सोच के अनुरूप भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदान का समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के प्रभाव में काम कर रहे हैं और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन्दर प्रधान ने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से भाजपा को लाभ पहुंचाने की नीयत से फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लिए गए फैसलों को भी एकतरफा बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में से एक है और इसके प्रमुख पर किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम करने के आरोप गंभीर विषय हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की।
इन्दर प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने कथित राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना विरोध जारी रखेगी।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, बब्बल भाटी, सुधीर भाटी, विनोद लोहिया, विक्रम मिंटी, खारी, जगवीर नंबरदार, सुनीता यादव, विक्रम, रोहित मत्ते गुर्जर, अकबर खान, रूबी नागर, राजेश रोही, कपिल ननका, विकास भनौता, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, मोहित नागर, सुनील भाटी, विकास जतन प्रधान, दीपक नागर, राजेश दीक्षित, देवेंद्र भाटी, सुशील नागर, जगत खारी, मोहित यादव, हारून सैफी, अनिल नागर, रजनीश रौसा, लोकेश भाटी, अजय चौधरी, हरेंद्र भाटी, आसिफ अल्वी, अनीश अहमद, प्रशांत भाटी, प्रतीक भाटी, मनोज शर्मा, ललित कुमार, राहुल आर्यन, गौरव भाटी, केशव पंडित, वीरू नागर, जगदीश सेन, योगेश गौतम, हरीश खारी, विपिन सैन, विजय गुर्जर, आजाद नागर, सुमित नागर, सोनू समानिया, मंसूब रिजवी, पवन जोगी, पुष्पेंद्र यादव, भुरू चदीला, जाकिर मुनिरी, बालेश्वर वाल्मीकि, नसरुद्दीन मलिक, गौरव एफव, हसमु नेताजी, युसफ एडवोकेट, साबिर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }