BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक


भाजपा नेताओं ने कहा—निरंतर जनसंपर्क, अनुशासन और जनसेवा ही संगठन की असली ताकत
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
विशेष संवाददाता | Vision Live News
भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की संगठनात्मक समीक्षा एवं रणनीति बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, दायित्व-बोध तथा शक्ति केंद्रों को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं की सेवा भावना और संगठन के प्रति निष्ठा में निहित है। उन्होंने कहा कि संगठन की नींव बूथ स्तर पर जितनी मजबूत होगी, उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं से जुड़ा जा सकेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए प्रत्येक परिवार और प्रत्येक द्वार तक पहुंचें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
मंडल प्रभारी मनोज गर्ग ने संगठनात्मक अनुशासन, समयबद्धता और कार्य-कुशलता को संगठन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित संवाद और कार्यकर्ताओं की क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियों का विभाजन संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को संगठन की गतिविधियों से जोड़ते हुए टीम भावना के साथ आगामी अभियानों को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतर सक्रियता पर जोर दिया।
मीडिया के माध्यम से जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनहितकारी कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सूचना के इस दौर में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं लोक-कल्याणकारी कार्यों की तथ्यपरक जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। मीडिया के माध्यम से पार्टी के जनहितकारी प्रयासों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यसमिति और शक्ति केंद्रों की समीक्षा
बैठक के अंतिम चरण में मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही सितंबर माह की मंडल मासिक बैठक तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }