BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

संपूर्णम सोसाइटी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, एडवोकेट इंदर नागर का हुआ स्वागत

मौहम्मद इल्यास- ‘दनकौरी’ / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित संपूर्णम सोसाइटी में भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दादरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल टिकट दावेदार एडवोकेट इंदर नागर ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और जन्मोत्सव में सहभागिता की।
इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों एवं आयोजकों ने एडवोकेट इंदर नागर का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों और सोसाइटी के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
जन्मोत्सव के दौरान सोसाइटी परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
एडवोकेट इंदर नागर ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर भी है।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट इंदर नागर ने सोसाइटी के लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। इस दौरान सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }