BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

भट्टा के श्मशान स्थल के विकास को लेकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी (तुगलपुर) ने संभाली कमान मनोज


चौधरी ने अधिकारियों से की महत्वपूर्ण वार्ता, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विकास की उठाई मांग
रिपोर्ट: मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / जेवर विधानसभा-63
Vision Live News Special Story
गौतमबुद्धनगर के भट्टा गांव के श्मशान स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी (तुगलपुर) ने पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों से महत्वपूर्ण वार्ता की। उन्होंने श्मशान स्थल की वर्तमान स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराते हुए साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य जल्द कराए जाने की मांग प्रमुखता से रखी।
मनोज चौधरी ने अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट किया कि श्मशान स्थल ग्रामीण समाज की भावनाओं, आस्था और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान है। इसलिए यहां स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है।
अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई और श्मशान स्थल के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
“जनहित के मुद्दों को उठाना मेरी प्राथमिकता” — मनोज चौधरी
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौधरी (तुगलपुर) ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े बुनियादी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल समस्याओं को सामने रखना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संवाद और प्रयास करना भी जरूरी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद भट्टा गांव के श्मशान स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देंगे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }