BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

संगठन से सेवा और चुनावी तैयारी तक: भाजपा गौतमबुद्धनगर ने कसी कमर, मासिक बैठक में बनी रणनीति

संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान और स्नातक-शिक्षक चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और सक्रियता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों एवं अभियानों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी कांता कर्दम ने संगठन में आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वहीं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सेवा कार्यों और जनसंपर्क गतिविधियों को प्राथमिकता देने की अपील की।

स्नातक-शिक्षक चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन

बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान एमएलसी एवं स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल की मौजूदगी रही। संगठनात्मक स्तर पर चुनाव से संबंधित तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और क्षेत्र में संपर्क गतिविधियों को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, एमएलसी शिक्षक प्रतिनिधि अविनाश शर्मा, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, सत्येंद्र नागर, कर्मवीर आर्य, राजे कसाना, अरुण प्रधान, सरजीत नागर, पवन रावल, संजय चेची, सेवानंद शर्मा, विजय गौतम, मनोज गर्ग, गीता सागर, वंदना वानखेड़े, दीपक नागर, महेंद्र नागर, धीर राणा, मनोज मावी, अर्पित तिवारी, लोकेश त्यागी और दिनेश भाटी सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के जिला संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }