BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर साइंस के छात्र अभिषेक गिरी ने रचा इतिहास, GAIL में इंजीनियर पद पर चयन


GATE-2026 में ऑल इंडिया 620वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया संस्थान का गौरव, सरकारी नौकरी को लेकर बनी धारणा को भी बदला
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
Vision Live News
एक्यूरेट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 2026 बैच के छात्र अभिषेक गिरी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। बनारस निवासी अभिषेक ने GATE-2026 में ऑल इंडिया 620वीं रैंक प्राप्त करने के बाद भारत की नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में इंजीनियर पद पर चयन प्राप्त किया है।
अभिषेक की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया, बल्कि उस धारणा को भी चुनौती दी है कि बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर के अवसर सीमित हैं। अभिषेक ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और मजबूत तकनीकी आधार के साथ कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी भी प्रतिष्ठित सरकारी उपक्रमों में शानदार करियर बना सकते हैं।
पहले प्रयास में GATE में हासिल की 620वीं रैंक
अभिषेक ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में GATE-2026 में ऑल इंडिया 620वीं रैंक हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन को देते हुए कहा कि प्रथम वर्ष से ही सॉफ्ट स्किल, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर के फंडामेंटल विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।
उन्होंने बताया कि फैकल्टी मेंबर्स द्वारा नियमित अंतराल पर GATE के प्रश्नपत्र हल करवाए जाते थे। लगातार अभ्यास, विषयों की मजबूत समझ और नियमित टेस्ट ने परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाया। इसी टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया और निरंतर मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता हासिल करने में मदद मिली।
अभिषेक ने अपने सभी गुरुजनों और कॉलेज प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता में संस्थान के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पिता ने कहा—मेहनत और मार्गदर्शन ने बनाया सफलता का रास्ता
अभिषेक के पिता अनिल कुमार गिरी ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी गुरुजनों और कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थी भी सरकारी क्षेत्र में बेहतरीन अवसर हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रयास और उनके बेटे की मेहनत ने एक नया आयाम स्थापित किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल और अनुकरणीय उदाहरण है।
ट्रेनिंग, रिसर्च एंड इनक्यूबेशन सेल की मेहनत का परिणाम
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा ने अभिषेक को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के ट्रेनिंग, रिसर्च एंड इनक्यूबेशन सेल तथा फैकल्टी मेंबर्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है।
GATE की विशेष कक्षाएं शुरू करने की तैयारी
कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने अभिषेक और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए GATE परीक्षा की विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी GATE परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें और देश की प्रतिष्ठित सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अपने करियर का निर्माण कर सकें।
युवाओं के लिए बना प्रेरणादायक उदाहरण
अभिषेक गिरी की उपलब्धि में एक ओर जहां GATE-2026 की ऑल इंडिया 620वीं रैंक शामिल है, वहीं दूसरी ओर नवरत्न PSU GAIL में इंजीनियर पद पर चयन उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। उनकी सफलता एक्यूरेट इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने के साथ-साथ उन युवाओं के लिए भी संदेश है, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बाद सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }