BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर के किसानों की मांगों को लेकर चौधरी शौकत अली चेची की अगुवाई में सपा सांसदों को सौंपा गया मांगपत्र


   Vision Live / नई दिल्ली

 किसान मुद्दों को लेकर सक्रिय किसान नेता चौधरी शौकत अली चेची, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – किसान एकता (संघ) एवं पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश सचिव (सपा), अपनी टीम के साथ आज दिल्ली पहुंचे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख सांसदों से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात

चौधरी शौकत अली चेची ने अपनी टीम के साथ मा. नरेश उत्तम पटेल, लोकसभा सांसद (फतेहपुर) एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष – समाजवादी पार्टी, से गंगा अपार्टमेंट स्थित आवास पर मुलाकात कर विस्तृत मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में प्रमुख रूप से निम्न मुद्दे उठाए गए—

  • गौतम बुद्ध नगर के किसानों को 10% आबादी प्लाट प्रदान किया जाए।
  • 64.7% मुआवजा बकाया का शीघ्र भुगतान।
  • आबादी बैकलीज, पुश्तैनी/गैर-पुश्तैनी विवाद समाप्त किए जाएं।
  • भूमि अधिग्रहण 2013 एक्ट लागू करने की मांग।
  • क्षेत्र के बेरोजगार किसानों को 50% रोजगार में प्राथमिकता
  • शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में 20% आरक्षण
  • पुरानी आबादियों पर अनावश्यक कार्रवाई बंद की जाए।
  • धरना–आंदोलन में किसानों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस हों।
  • बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगे।
  • गन्ना किसानों का बकाया व समय पर भुगतान
  • डीएपी, यूरिया सहित सभी खाद उचित समय व उचित दर पर उपलब्ध हों।
  • किसानों को महंगे प्रोडक्ट खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए।
  • खाद लेने में आधार, अंगूठा, खतौनी अनिवार्यता खत्म हो, क्योंकि यह किसानों की प्राइवेसी का मामला है।

सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि वे इन सभी मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे और किसानों की आवाज को प्राथमिकता देंगे।

मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा से संवाद

इसके पश्चात चेची टीम यमुना अपार्टमेंट पहुंची और मुरादाबाद की लोकसभा सांसद श्रीमती रुचि वीरा को मांगपत्र सौंपा। सांसद के अनुपस्थिति में उनके पति उदयन वीरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य (बिजनौर), से विस्तृत वार्ता हुई तथा फोन पर सांसद रुचि वीरा से भी बातचीत कर मुख्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान निम्न विषय प्रमुख रहे—

  • NCRB रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर तत्काल रोक और गंभीर पहल।
  • SIR (Special Intensive Revision) अभियान में BLO पर अत्यधिक दबाव, लगातार हो रही आकस्मिक मृत्यु व त्यागपत्र।
  • BLO की कमी का छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर प्रभाव, आगामी परीक्षाओं पर पड़ता नकारात्मक असर।
  • SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग।

सांसद रुचि वीरा ने आश्वासन दिया कि मांगपत्र में उल्लिखित सभी गंभीर बिंदुओं को संसद में मजबूती से रखा जाएगा और आवश्यक कार्यवाही हेतु संज्ञान लिया जाएगा।

उपस्थित प्रतिनिधि मंडल

  • एडवोकेट अल्लाहरहम अली चेची
  • डॉ. सोनू बैसला
  • साजिद भाटी
  • बिटिया शुबुल अली चेची

अंत में चौधरी शौकत अली चेची एवं उनकी टीम ने दोनों सांसदों का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।