BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

प्रभावी शिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को दिशा, आत्मविश्वास और जीवन का उद्देश्य प्रदान करता है : डॉ. अमिता सोलंकी


  Vision Live  / दनकौर
श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में शिक्षक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में “Effective Teaching and Students’ Personality Development” (प्रभावी शिक्षण एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास) विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अमिता सोलंकी, शिक्षक शिक्षा विभाग एवं पूर्व प्राचार्य, वी.एम.एल.जी. कॉलेज, गाजियाबाद ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रभावी शिक्षण की अवधारणा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. अमिता सोलंकी ने कहा कि प्रभावी शिक्षण केवल विषय-वस्तु का ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, आलोचनात्मक चिंतन, निर्णय लेने की क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए केवल ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि मार्गदर्शक, प्रेरक और आदर्श व्यक्तित्व भी होते हैं। विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमताओं, रुचियों एवं प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित अवसर प्रदान करना उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को Communication Skills, Emotional Intelligence, Time Management, Leadership, Problem Solving एवं Life Skills जैसे महत्वपूर्ण कौशलों के विकास के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, निरंतर सीखते रहने तथा असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि जहाँ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं डॉ. रश्मि गुप्ता, उपप्राचार्या एवं IQAC समन्वयक, ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन में सक्रिय मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन में मुख्य वक्ता डॉ. अमिता सोलंकी, महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, आयोजन समिति के सदस्यों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. राजीव पांडे ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कोकिल अग्रवाल, डॉ. सूर्यप्रकाश राघव एवं डॉ. प्रशांत कनौजिया का विशेष सहयोग रहा।
अतिथि व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षण, व्यक्तित्व विकास, करियर एवं जीवन कौशल से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. अमिता सोलंकी ने व्यावहारिक एवं उपयोगी सुझावों के साथ समाधान किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य वक्ता डॉ. अमिता सोलंकी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ कि “प्रभावी शिक्षण केवल ज्ञान प्रदान नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को दिशा, आत्मविश्वास और जीवन को उद्देश्य प्रदान करता है।”
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }