BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा ने मनाया भव्य हरियाली तीज महोत्सव


तीज की परंपराओं, संस्कृति और पारिवारिक सौहार्द से सजा आयोजन, महिलाओं एवं बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"
विशेष स्टोरी | Vision Live News/ ग्रेटर नोएडा
भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा रॉयल हैबिटैट सेंटर, ग्रेटर नोएडा में भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा से जुड़े परिवारों की मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया।
महोत्सव के दौरान तीज की पारंपरिक संस्कृति, भारतीय संस्कारों और पारिवारिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत-संगीत, नृत्य और तीज से जुड़ी गतिविधियों ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिवारों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम संयोजक किरन गुप्ता रहीं, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति गर्ग ने किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि शाखा की समस्त मातृशक्ति ने पिछले एक माह से निरंतर मेहनत, तैयारी और अभ्यास कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी मातृशक्ति एवं परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पारिवारिक एकता एवं आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मानशी गोयल, दिव्या गोयल, प्रिंसेस श्वेता, किरन गुप्ता, पूनम अग्रवाल, वंदना गुप्ता, सविता शर्मा, सावित्री गुप्ता, पारुल बंसल, शिखा अग्रवाल, कोमल बंसल, मंजू शर्मा, प्रिया बंसल, प्रीति गर्ग, आलोक गोयल, आशुतोष गुप्ता, कुमार आदित्य, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मनोज बाबेजा, नवीन चिकारा, कपिल गर्ग सहित शाखा के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }