BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दादरी की आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा में इंद्रजीत टाइगर ने कराया दमदार शक्ति प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया भव्य स्वागत

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी विधानसभा- 62
दादरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दादरी में आयोजित "आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा" राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं दादरी विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार इंद्रजीत टाइगर ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का इंद्रजीत टाइगर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।
इंद्रजीत टाइगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इंद्रजीत टाइगर ग्रेटर नोएडा के सफीपुर गांव के शिक्षाप्रेमी एवं समाजसेवी स्वर्गीय विद्याराम प्रधान के सुपुत्र हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। किसान हितों, ग्रामीण विकास, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी लगातार सक्रियता उन्हें दादरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल करती है।
दादरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच इंद्रजीत टाइगर का लगातार जनसंपर्क, संगठनात्मक सक्रियता और बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रभावशाली उपस्थिति उन्हें संभावित दावेदारों की सूची में मजबूत स्थान दिला रही है। जनसभा में उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रदेश नेतृत्व के साथ निकटता को भी राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
जनसभा में भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता, युवा, महिला कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }