BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पारसौल में जलभराव से ग्रामीण परेशान, किसान सभा ने YEIDA को दी आंदोलन की चेतावनी


   Vision Live   / जेवर/ गौतमबुद्धनगर
पारसौल गांव के वरिष्ठ किसान नेता एवं किसान सभा जेवर कमेटी के अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह ने गांव में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के प्रति नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा गांव की अधिकांश भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। हल्की बारिश होते ही गांव की गलियों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुंवर पाल सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण को इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच गांवों की बुनियादी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यमुना प्राधिकरण ने शीघ्र ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया, तो किसान सभा ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण प्रशासन की होगी।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }