BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

गौतम बुद्ध नगर के नवागत SGST अपर आयुक्त परीक्षित खटाना से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुई अहम चर्चा


   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
 इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य कर विभाग (SGST) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1)  परीक्षित खटाना से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान उद्योग एवं व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने GST पंजीकरण, एड्रेस परिवर्तन, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), कर अनुपालन तथा उद्यमियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को अपर आयुक्त के समक्ष रखा। श्री परीक्षित खटाना ने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर श्री परीक्षित खटाना ने कहा कि राज्य कर विभाग और करदाताओं के बीच विश्वास, पारदर्शिता और संवाद को और अधिक मजबूत किया जाएगा। विभाग नियमित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों और उद्यमियों के प्रतिष्ठानों का दौरा कर उनकी समस्याओं को मौके पर समझेगा और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक कर संग्रह करने वाले जिलों में अग्रणी है, जिसमें यहां के उद्योग जगत और उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय के द्वार सदैव उद्यमियों के लिए खुले रहेंगे और कर संबंधी प्रत्येक वास्तविक समस्या के समाधान के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना ने कहा, "राज्य कर विभाग उद्यमियों का सहयोगी है। हमारा उद्देश्य केवल कर संग्रह करना नहीं, बल्कि उद्योगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और सकारात्मक संवाद के माध्यम से प्रत्येक वास्तविक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।"
IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि उद्योग और प्रशासन के बीच नियमित संवाद ही विश्वास की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री परीक्षित खटाना के नेतृत्व में SGST विभाग और उद्योग जगत के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा, जिससे उद्यमियों को बेहतर कार्य वातावरण और त्वरित समाधान मिलेंगे।
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने भी विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में SGST विभाग और उद्योग जगत के बीच सहयोग एवं समन्वय नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, जिससे गौतम बुद्ध नगर प्रदेश में कर संग्रहण, औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति मिलेगी।
बैठक में IBA की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा तथा कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }