BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

गुरु पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता संदेश, गौतमबुद्धनगर में संत सम्मान कार्यक्रमों की रही धूम



   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, गुरु पूर्णिमा एवं समरसता संकल्प अभियान के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा जिले भर के मंदिरों, मठों और आश्रमों में भव्य संत सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने परी चौक स्थित झंडेवालान मंदिर, ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 स्थित देवी मंदिर, सुशील जी महाराज के आश्रम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संतों का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों, ऋषियों और महापुरुषों के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संतों के विचार समाज में समानता, सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।


दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने हाथीपुर खेड़ा स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में जोड़ना, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना तथा समान अवसर और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

वहीं जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है और उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने युवाओं से संतों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

भाजपा गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समता, भाईचारे और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संतों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। भाजपा संगठन सेवा, संस्कार, समरसता और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ लगातार जन-जागरण के कार्यक्रम संचालित कर रहा है।


समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में संतों का सम्मान किया गया तथा शाम के समय मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, एमएलसी विधायक नरेन्द्र भाटी, शिव ओम शर्मा, प्रणीत भाटी, विजय भाटी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सतेन्द्र नागर, सरदीप नागर, अरुण प्रधान, अश्वनी गोयल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, चन्द्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, पवन बंसल, पवन नागर, गीता सागर, सचिन गौतम, मनोज मावी, गजेन्द्र वाल्मीकि, दिनेश भाटी, महेन्द्र नागर, लोकेश त्यागी, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौतमबुद्धनगर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा ने गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत परंपरा के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }