BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा: निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, भाजपा पर साधा निशाना

   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इटैडा गांव में समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला महासचिव सुधीर तोमर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि "भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है।" उन्होंने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उनके अनुसार, सरकार को युवाओं की बात सुनने और उनकी मांगों पर संवाद करना चाहिए।
सपा सांसद ने आगे कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है तथा आम जनता विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में सुरेश यादव, संजय यादव, मनोज यादव, भूपेंद्र यादव, आशिक यादव, भुवनेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }