BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की बैठक में अमेरिका-भारत ट्रेड डील का विरोध, सरकार से समझौता वापस लेने की मांग


  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्रेटर नोएडा के म्यू-2 सेक्टर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों एवं स्थानीय निवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को वापस लेने की मांग करते हुए इसे किसानों के हितों के लिए नुकसानदायक बताया। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने दावा किया कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो देश के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस ट्रेड डील पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की।
बैठक में म्यू-2 सेक्टर की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र में लगे अवैध मोबाइल टावरों, मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य नागरिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अरविंद पहलवान को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, हरेंद्र नागर, एडवोकेट जीतू गुर्जर, सरजीत नागर, देवेंद्र कसाना, राकेश अवाना, मनीष शर्मा, राजेश मिश्रा, सतवीर कपासिया, जितेंद्र भाटी, संजय उपाध्याय, दिलीप पाल, नसीम खान, सोविंदर यादव, विशाल प्रताप सिंह, सुमित तेवतिया, अमित हूण, सुशील दुबे, ऋषभ शर्मा, दीपक सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार भारतीय किसान यूनियन (कृषक) द्वारा जारी जानकारी और उसमें किए गए दावों पर आधारित है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }