BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने श्रद्धापूर्वक मनाई किसान नेता स्वर्गीय जतन भाटी की जयंती, उनके संघर्षों को किया याद


   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के ग्रेटर नोएडा कार्यालय पर सोमवार को किसान नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय जतन भाटी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा किसान हितों के लिए उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि स्वर्गीय जतन भाटी का संपूर्ण जीवन किसानों, नौजवानों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संघर्ष, सादगी और जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका और सामाजिक सरोकार आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कृष्ण नागर ने कहा कि स्वर्गीय जतन भाटी ने सदैव किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और ग्रामीण समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को केवल जयंती पर याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलकर किसानों और समाज के हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जतन भाटी के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर हरेंद्र नागर, सरजीत नागर, अरविंद पहलवान, रविंद्र भाटी, सोविंदर चेची, दीपक सिंह, जितेंद्र भड़ाना, इंदर रोहेला, विजय यादव सहित भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय जतन भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा किसान एकता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }