BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

यमुना प्राधिकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी, किसानों ने चेतावनी दी—अब नहीं चलेंगे सिर्फ आश्वासन


    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की मासिक बैठक रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नागर ने की। बैठक में किसानों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के खिलाफ जल्द बड़े आंदोलन का ऐलान करने के संकेत दिए गए।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने आरोप लगाया कि यमुना प्राधिकरण लगातार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, अतिरिक्त मुआवजा, आबादी निस्तारण, क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सहित कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। किसान लगातार अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब किसानों का धैर्य जवाब दे चुका है और यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (कृषक) यमुना प्राधिकरण के खिलाफ व्यापक आंदोलन की घोषणा करेगी। इसकी रणनीति शीघ्र तय की जाएगी।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर ने बताया कि मनीष शर्मा को एनसीआर सचिव, सुनील शर्मा को जिला उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ), पवन बैसला को सोशल मीडिया प्रभारी, रवींद्र भाटी को जिला प्रवक्ता, अमित शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा), ऋषभ शर्मा को ग्राम अध्यक्ष तथा राहुल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) मनोनीत किया गया। इसके साथ ही दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।
बैठक में हरवीर सिंह, ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, हरेंद्र नागर, राकेश अवाना, जितेंद्र नागर, सरजीत नागर, एडवोकेट कपिल कसाना, नरेंद्र जाट, अजीत भाटी, सौरव वर्मा, संजय नागर, प्रमोद तोगड़, दीपक, धर्मेंद्र भाटी, कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, दिनेश बंसल, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों के तेवरों को देखते हुए माना जा रहा है कि यदि यमुना प्राधिकरण ने जल्द ही लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो क्षेत्र में एक बड़े किसान आंदोलन की शुरुआत हो सकती है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }