BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, ग्रेटर नोएडा मंडल की रणनीतिक बैठक संपन्न



मौहम्मद इल्यास "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
 भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में तथा ग्रेटर नोएडा मंडल प्रभारी मनोज गर्ग की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को बूथ कार्यसमिति के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
मंडल प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर जनता का विश्वास और मजबूत करना होगा।
वहीं मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर विजय का लक्ष्य हासिल करने के लिए जुटना होगा।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मंडल के मीडिया एग्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि संगठन आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसंपर्क के लिए लगातार सक्रिय किया जा रहा है, ताकि सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }