BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

हिंदू युवा वाहिनी का संगठन विस्तार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर नई नियुक्तियों की घोषणा

Special Story:---हिंदू युवा वाहिनी का संगठन विस्तार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय पर नई नियुक्तियों की घोषणा
    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ नोएडा
 हिंदू युवा वाहिनी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नोएडा स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय (सेक्टर-60, B-96/E-4) में एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में घोषित नियुक्तियों के अनुसार अजय चौहान को विधानसभा अध्यक्ष, गौरव उनियाल को विधानसभा महासचिव, तिलक राज चौहान को विधानसभा प्रभारी (नोएडा) तथा राहुल चौहान को विधानसभा कोषाध्यक्ष (नोएडा) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी, प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष रुपेश चौधरी तथा जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से नोएडा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }