BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दनकौर में भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

स्पेशल स्टोरी:--दनकौर में भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी का भव्य स्वागत, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
 मौहम्मद इल्यास- दनकौरी / गौतमबुद्धनगर
। भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी के गौतमबुद्ध नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। सलारपुर अंडरपास, दनकौर से लेकर गांव बल्लू खेड़ा तक जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को एक विशाल किसान सम्मेलन का रूप दे दिया।
सलारपुर अंडरपास पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी के दनकौर पहुंचने पर गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रभारी शाहिद भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सलारपुर अंडरपास पर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पूरे क्षेत्र में किसान एकता के नारे गूंज उठे।
बल्लू खेड़ा में हुआ किसान सम्मेलन और रागनी कार्यक्रम
इसके बाद गांव बल्लू खेड़ा में ग्राम प्रधान राम मेहर के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। यहां पारंपरिक रागनी कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, संगठन की भावी रणनीति और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
देशभर में होगा संगठन का विस्तार
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार लगभग एक दर्जन राज्यों में हो चुका है और जल्द ही इसे पूरे देश में मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से किसानों के लंबित मुआवजे का शीघ्र भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।
इन नेताओं का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंचे संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इनमें युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव, जीशान भाटी, युवा छात्र प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, मेरठ मंडल अध्यक्ष बलराज भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह कसाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन बढ़ाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता कैप्टन नरेश तथा वरिष्ठ नेता मनोज यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) की नीतियों में विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी की उपस्थिति में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इससे संगठन को गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नई मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अज्जू चौधरी, मोहसिन खान, सरजीत नागर, चांद सुल्तान, यशपाल नागर, एडवोकेट सुनील कुमार, आबिद, जाहिद, बिलाल, विकास शर्मा, जयप्रकाश कसाना, गौरव कसाना, हर्ष, शिमराज कसाना, रणवीर भाटी सहित सैकड़ों किसान, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने एक स्वर में "जय जवान, जय किसान" के नारे लगाए और किसान हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }