BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन, 54 किलो का केक काटकर किया वृक्षारोपण

  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में 54 किलो का केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। साथ ही फल एवं मिष्ठान वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान भी चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव मृदुभाषी, दूरदर्शी और जनप्रिय नेता हैं, जिनकी कार्यशैली से देशभर के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी आज देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई गति प्राप्त की। समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवा, मुफ्त सिंचाई, कामधेनु योजना, लोहिया आवास, कृषक दुर्घटना बीमा, डायल-100 जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया गया।
सुधीर भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में अखिलेश यादव वंचित, शोषित, पिछड़े, किसानों, युवाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर उनकी समाजवादी विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, डॉ. महेंद्र नागर, इंदर प्रधान, सुनील भाटी, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, परमेंद्र भाटी एडवोकेट, रामशरण नागर एडवोकेट, कृष्णा चौहान, कपिल ननका, मेहंदी हसन, लाल सिंह गौतम, राजेश रोही, मिंटी खारी, अकबर खान, सुनीता यादव, शशि यादव, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर, यूनुस प्रधान, अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, जगवीर नंबरदार, अक्षय चौधरी, विकास भनौता, दीपक नागर, अजय चौधरी, कुंवर नादिर, मोहित यादव, रोहित मट्टे गुर्जर, शेखर यादव, विजेंद्र चौहान, देवेंद्र टाइगर, सुदेश भाटी, उपदेश नागर, विकास जतन भाटी, श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी, महेश भाटी, विपिन सैन, अनिल प्रजापति, विजय, विनीत यादव, अमन नागर, नीरज भाटी, अमित रौनी, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, सुभाष भाटी, लोकेश भाटी, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, विनय शर्मा, कुलदीप भाटी, विपिन कसाना, अनीस अहमद, अनिल पाल, राजनीश रौसा, वकील सिद्दीकी, शाहरुख चौधरी, लखन जाटव, अनिल नागर, पवन जोगी, सन्नी प्रजापति, सुमित नागर, जयसिंह चंदेल, सतेंद्र नागर, सत्यप्रकाश नागर, राकेश नागर, दिगंबर सिंह, सतीश नागर, अनीसा बेगम, बालेश्वर बाल्मीकि, आसिफ अल्वी, आजाद नागर, भुरू चंदीला, श्रवण नागर, जावेद अंसारी, अंजलि श्रीवास्तव, पप्पन भाटी, सतीश गौतम, अमित हूण सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }