BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

स्कूल बैग व कॉपी पाकर खिल उठे निर्धन बच्चों के चेहरे ,रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने 105 बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मंगलवार को अपना स्कूल (ऐचर) और त्रिशक्ति जन कल्याण स्कूल (सीज़ार पार्क), ग्रेटर नोएडा में अध्ययनरत 105 निर्धन बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, चिप्स, फ्रूटी तथा अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की।
क्लब सदस्य हर्ष गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों का आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने नए स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री पाकर खुशी व्यक्त की तथा क्लब के सदस्यों का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। रोटरी क्लब आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष मोहित बंसल सहित मुकुल गोयल, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी, शुभम सिंघल, राकेश शर्मा, शुभम गोयल, हर्ष गुप्ता, नवीन शर्मा और अशोक सेमवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }