BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दादरी परिवर्तन यात्रा के 101 गांव पूरे, जन-जन तक पहुंच रहा बदलाव का संदेश


  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी / ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी की ओर से दादरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही 'दादरी परिवर्तन यात्रा' लगातार जनसमर्थन जुटा रही है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी (बिसरख) के नेतृत्व में चल रही इस जनसंपर्क यात्रा ने अब तक 101 गांवों का सफलतापूर्वक भ्रमण कर लिया है।
बिसरख गांव से शुरू हुई यह यात्रा एनटीपीसी प्रभावित गांवों के अलावा छोलस, कलौंदा, पाली, तिलपता, मकोड़ा, रूपबास सहित 101 गांवों तक पहुंच चुकी है। यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और परिवर्तन के संकल्प से उन्हें अवगत करा रहे हैं।
जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग के हितों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी। उनके अनुसार यह परिवर्तन यात्रा केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जनविश्वास, विकास, सामाजिक न्याय और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चलाया जा रहा व्यापक जनआंदोलन है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान ग्रामीणों से मिले स्नेह, समर्थन और सुझाव यह दर्शाते हैं कि क्षेत्र की जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार उनके बीच मौजूद रहेगी।
यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, प्रशांत भाटी, वीरसिंह यादव, महेंद्र नागर, विशेष मुखिया, दीपक नागर (जिलाध्यक्ष, युवजन सभा), प्रतीक भाटी (जिलाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), हैप्पी पंडित, मंदीप भाटी, विकास जतन भाटी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।
यात्रा के 101 गांव पूरे होने पर अक्षय चौधरी ने सभी ग्रामवासियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही दादरी विधानसभा में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और समाजवादी पार्टी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }