BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पुरुषोत्तम मास में काशी के अस्सी घाट पर अन्न सेवा का संकल्प पूर्ण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

📍मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दिल्ली एनसीआर /वाराणसी 
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जगद्गुरु साईं मां के मार्गदर्शन में काशी के ऐतिहासिक अस्सी घाट पर आयोजित विशाल अन्न सेवा, गंगा पूजन और भव्य गंगा आरती का संकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को जय गंगा मां सेवा समिति के सहयोग से संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने भाग लिया।
जगद्गुरु साईं मां द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतिम दो शनिवार और रविवार को अन्न सेवा करने का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में पहला भंडारा पिछले सप्ताहांत आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा और अंतिम भंडारा इस रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गंगा आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप अन्न वितरण किया गया, जिससे घाट पर सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
अस्सी घाट के प्रमुख पुरोहित एवं गंगा सेवा समिति के संरक्षक पंडित बलराम मिश्र ने बताया कि जगद्गुरु साईं मां ने अपने शिष्यों के माध्यम से पुरुषोत्तम मास में काशी में अन्न सेवा की इच्छा प्रकट की थी, जिसके फलस्वरूप यह विशेष आयोजन संभव हो सका। उन्होंने कहा कि साईं मां लक्ष्मी देवी द्वारा विश्वभर में सनातन धर्म, अध्यात्म और मानवता के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान विशेष गंगा पूजन और भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां गंगा की अविरलता, निर्मलता और संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इसके अलावा, काशी स्थित मुमुक्षु भवन में 50 दंडी स्वामी संन्यासियों को फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे सेवा कार्य का दायरा और विस्तृत हुआ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और परोपकार के संदेश को भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में सफल रहा।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }