BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा में भाजपा मण्डल बैठक: संगठन सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति पर मंथन, भगवत प्रसाद शर्मा ने दी अहम जानकारी

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा शनिवार को मण्डल कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक राष्ट्रभक्ति के माहौल में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से उभरा है और दुनिया की निगाहें भारत की ओर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। अभिषेक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल प्रभारी मनोज गर्ग ने की, जबकि संचालन मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में हुआ। मनोज गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है और हर कार्यकर्ता को घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए।
वहीं, अर्पित तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ काम करते हुए प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करनी होगी।
इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि बैठक में मण्डल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा चुनावी तैयारियों को धार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे आने वाले समय में भाजपा का जनसंपर्क अभियान और तेज होने की उम्मीद है।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }