BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (कृषक) की एसीईओ से अहम बैठक


   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरबीर सिंह के नेतृत्व में आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वी.एस. लक्ष्मी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ओएसडी राम नयन यादव, ओएसडी गिरिश झा सहित प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने किसानों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को 10% भूखंड आवंटन, नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने, मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी, किसानों की आबादी बैकलॉग (बैकलीज) का निस्तारण, गांवों में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी अस्पताल के लिए भूखंड आवंटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी माह प्रस्तावित अगली बैठक से पहले कई प्रमुख समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में हरबीर सिंह, हरेंद्र नागर, एडवोकेट जीतू गुर्जर, सतपाल नागर, देवेंद्र कसाना, विकास नागर, अशोक भाटी, सरजीत नागर, रविंद्र भाटी, विजेंद्र भाटी, अजीत भाटी, सुन्दर पायला, भारत भाटी, आशु सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विजन लाइव का विश्लेषण:
यह बैठक किसानों के लंबित मुद्दों को लेकर एक अहम पहल मानी जा रही है। यदि प्राधिकरण द्वारा दिए गए आश्वासन समयबद्ध तरीके से लागू होते हैं, तो इससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सकती है। हालांकि, पिछले अनुभवों को देखते हुए किसानों की निगाहें अब आगामी बैठक और वास्तविक कार्यवाही पर टिकी रहेंगी।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }